सुनीता किडनी कांड में बचाव पक्ष ने तीसरे दिन की बहस
Updated at : 10 May 2024 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

सुनीता किडनी कांड में बचाव पक्ष ने तीसरे दिन की बहस
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान दोनों किडनी निकाल लेने के मामले में चर्चित सुनीता किडनी कांड में विशेष एससी एसटी कोर्ट ने जेल में बंद डाॅ पवन कुमार की ओर से उनके अधिवक्ता ने लगातार आज तीसरे दिन बहस की. कोर्ट ने बहस के लिए 13 मई की अगली तिथि निर्धारित की है. बरियारपुर में जिस हॉस्पिटल में सुनीता की ऑपरेशन के दौरान किडनी निकाल ली गयी था, उसके संचालक सह ऑपरेशन के दौरान मौजूद बताए गए कथित डॉक्टर पवन कुमार के खिलाफ ट्रायल चल रहा है. दोनों किडनी गवां चुकी सुनीता दो साल से अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है. मामले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सुनीता की गवाही का कोर्ट ने आदेश दिया था लेकिन अस्वस्थ रहने के कारण वीडियो कान्फ्रेंसिंग से भी गवाही नहीं दे पायी थी. वह अभी एसकेएमसीएच में भर्ती है.य ह था मामला :
बता दें कि सुनीता की तबीयत खराब होने पर उसे परिजन बरियारपुर स्थित शुभकांत क्लिनिक ले गए थे. जहां पर क्लिनिक संचालक डॉ. पवन ने उसे देखने के बाद बच्चेदानी को खराब बताकर उसके ऑपरेशन की जरूरत बताई . इस तरह 3 सितंबर 2022 को सुनीता को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया. 20 हजार रुपए देने पर ऑपरेशन किया गया. इसमें डॉ. पवन के अलावा डॉ. आरके सिंह, जीतेंद्र पासवान व दो अन्य ओटी सहायक मौजूद थे. आरोप है कि डॉ. पवन की पत्नी भी थी. जहां ऑपरेशन के बाद सुनीता की हालत खराब हो गई. तब उसे पटना पीएमसीएच ले जाया गया जहां जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि उसकी दोनों किडनी गायब है. जिसके बाद सुनीता की मां सकरा थाना के बाजी राउत गांव निवासी तेतरी देवी के आवेदन पर 9 सितंबर 2022 को एफआईआर दर्ज की गई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




