एसडीआरएफ की टीम ने नदी से निकाला डूबे युवक का शव
Updated at : 17 Apr 2024 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मोरसंडी गांव में बीते सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबे सात वर्षीय चिंटू कुमार का शव मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बाहर निकाला.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोतीपुर
थाना क्षेत्र के मठिया मोरसंडी गांव में बीते सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबे सात वर्षीय चिंटू कुमार का शव मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बाहर निकाला. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद से ही चिंटू के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. पोस्टमार्तम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है. सीआई पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. जानकारी हो कि सोमवार को चिंटू एक अन्य लफ्के के साथ नदी में नहाने गया था. जहां डुबाने से उसकी मैट हो गई थी. जबकी एक अन्य लड़के को लोगों मे डुबने से बचा लिया था. चिंटू अपने नाना के घर मोरसंडी आया था. वह पूर्वी चम्पारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र का रहनेवाला था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




