ePaper

बोचहां में बहू ने पति व सास को पीटा, शिकायत

Updated at : 01 May 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
बोचहां में बहू ने पति व सास को पीटा, शिकायत

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के कर्णपुर बोचहां गांव में पतोहू ने सास और पति के साथ की मारपीट कर दी. घटना को लेकर पतोहू के खिलाफ मां-बेटे ने पुलिस को दोबारा आवेदन देकर शिकायत की है तथा कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के कर्णपुर बोचहां गांव में पतोहू ने सास और पति के साथ की मारपीट कर दी. घटना को लेकर पतोहू के खिलाफ मां-बेटे ने पुलिस को दोबारा आवेदन देकर शिकायत की है तथा कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित सास शीला देवी और बेटे विरेंद्र ठाकुर ने पुलिस को बताया कि पतोहू गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर गाली-गलौज व मारपीट करती है. भोजन नहीं देने का आरोप लगाया़ इस दौरान पत्नी के बारे में वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेरी पत्नी मुझे हत्या कर देने का प्रयास करती है. बीचबचाव को आयी मेरी मां शीला देवी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है. इस दौरान पंचायत भी करायी गयी. लेकिन मेरी पत्नी किसी की बात नहीं सुनी. तब जाकर पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन