दरभंगा- अहमदाबाद ट्रेन के फेरे बढ़े

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा- अहमदाबाद ट्रेन के फेरे बढ़े

दरभंगा- अहमदाबाद ट्रेन के फेरे बढ़े

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अहमदाबाद से दरभंगा के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि अगले आदेश तक बढ़ा दी गयी है. अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल (09465) अब अहमदाबाद से अगले आदेश तक हर शुक्रवार को रात 8:25 बजे खुलेगी व रविवार सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसी तरह दरभंगा-अहमदाबाद (09466) क्लोन स्पेशल दरभंगा से अगले आदेश तक हर सोमवार को सुबह तीन बजे से खुलेगी.

मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, अयोध्या कैंट, लखनऊ व झांसी के रास्ते चलेगी. हालांकि, अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण दरभंगा-अहमदाबाद (09466) का आंशिक समापन वर्तमान में अहमदाबाद के बजाय वटवा स्टेशन पर मंगलवार को शाम 4:25 बजे किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन