अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
Updated at : 26 Feb 2025 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सरैया
थाना क्षेत्र में एनएच 722 रेवा रोड में मुंगौली पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पोखरैरा टोल प्लाजा पर तैनात हाइवे एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. दुर्घटना के शिकार अधेड़ को सीएचसी पहुचाया. चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं होने के बाद सरैया पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में एसकेएमसीएच भेज दिया. हालांकि मंगलवार की रात्रि शव की पहचान सूर्यदेव ठाकुर के पुत्र लगन ठाकुर (60) के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बढ़ई का काम करते थे. मंगलवार की सुबह साइकिल से पोखरैरा की तरफ काम करने जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दूर फेंका गये. छटपटाने लगे. पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने मृत बताया. अपर थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, गंभीर
बंदरा. पियर थाना क्षेत्र के जरंगी पेट्रोल पेट्रॉल पम्प के नजदीक एक तेज बाइक सवार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. जिस कारण बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ठोकर लगने के कारण बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए भेजा गया. घटना मंगलवार की देर शाम की है. जख्मी युवक बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर पंचायत के हुसैनपुर गांव का राजकुमार सहनी के रूप में हुई है.फकुली में बाइक व टोटो की टक्कर में छह जख्मी
कुढ़नी. फकुली थाना के फ़कुली चौक पर बाइक व यात्री सवार टोटो में सीधी टक्कर हुई. मंगलवार की दोपहर हुए इस घटना में आधे दर्जन लोग जख्मी हुए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. इलाज के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताया गया. जख्मी में शामिल करुणा शुक्ला के साथ टोटो चालक पंकज कुमार लखन सराय, शुदीस पंडित, अनमोल राज, आयुष कुमार (16) शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




