जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण, रोशनी के हुए अतिरिक्त इंतजाम

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण, रोशनी के हुए अतिरिक्त इंतजाम

जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण, रोशनी के हुए अतिरिक्त इंतजाम

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

त्योहारों को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल ने स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर क्राउड कंट्रोल को प्रभावी बनाने और यात्रियों की सुविधा के लिए रोशनी की अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी. इस व्यवस्था के लिए मंडल की ओर से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर व सीतामढ़ी सहित कई अहम स्टेशनों पर 10 दिनों के लिए प्रकाश व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किया गया है. पूर्व मध्य रेल इस अस्थायी सुविधा पर 4.98 लाख रुपये खर्च करेगा. मंडल ने खास तौर पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भीड़ को संभालने के लिए योजना बनायी है. जंक्शन के नये सीटीबी एरिया से लेकर दक्षिणी द्वार की ओर होल्डिंग एरिया बनाया जायेगा, जहां यात्रियों के रुकने के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था होगी.

टिकट बुकिंग एजेंट के लिए निविदा

इसके अतिरिक्त, मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है. मेहसी सहित कई स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंटों के चयन के लिए भी निविदा (टेंडर) निकाली गई है. चयनित एजेंटों को तीन वर्षों के लिए कार्य करने का मौका दिया जाएगा. यह कदम यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने और लंबी लाइनों से निजात दिलाने में सहायक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन