बिहार: जनगणना के प्रथम चरण का कार्य संपन्न, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के मानदेय के लिए ₹214.85 करोड़ से अधिक स्वीकृत

Updated:
विज्ञापन
बिहार जनगणना: प्रगणकों-पर्यवेक्षकों के मानदेय के लिए ₹214...

बिहार: जनगणना के प्रथम चरण का कार्य संपन्न, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के मानदेय के लिए ₹214.85 करोड़ से अधिक स्वीकृत

बिहार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. इसके बाद प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए ₹214.85 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि PFMS के माध्यम से सीधे संबंधित जिलों के खातों में डिजिटल रूप से हस्तांतरित की जाएगी.

विज्ञापन

बिहार में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, इसमें अपनी सेवाएं देने वाले प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के मानदेय भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (जनगणना कोषांग) की विशेष सचिव इनायत खान द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत राज्य के सभी 38 जिलों तथा पटना नगर निगम के लिए कुल ₹2,14,85,88,000 (दो अरब चौदह करोड़ पचासी लाख अठासी हजार रुपये) की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है.

PFMS के जरिए सीधे खातों में ट्रांसफर होगी राशि, DM को सौंपी जिम्मेदारी

भुगतान प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग ने निर्णय लिया है कि यह राशि पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के माध्यम से सीधे संबंधित जिलों और निकायों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से हस्तांतरित (डिस्बर्स) की जाएगी. विभाग के आदेशानुसार, जिलों में इस राशि की निकासी एवं व्यय की जिम्मेदारी आहरण एवं संवितरण पदाधिकारी (DDO) के रूप में जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी (DM) को सौंपी गई है. भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जिलाधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर उपयोगिता प्रमाण-पत्र (Utilization Certificate) मुख्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.

आवंटन में पटना शीर्ष पर, मुजफ्फरपुर टॉप-3 में शामिल

इस बजटीय आवंटन में राजधानी पटना को सबसे अधिक राशि मिली है. पूरे राज्य में आवंटन के मामले में पटना जिला शीर्ष पर है, जिसे ₹11.85 करोड़ से अधिक की राशि मिली है. इसके अलावा पटना नगर निगम क्षेत्र के लिए अलग से ₹3.14 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है. वहीं, उत्तर बिहार का प्रमुख जिला मुजफ्फरपुर राज्य के टॉप-3 जिलों में शामिल है. मुजफ्फरपुर में प्रगणकों के मानदेय के लिए ₹8,13,78,000 तथा पर्यवेक्षकों के लिए ₹1,40,49,000 सहित कुल ₹9,54,27,000 आवंटित किए गए हैं.

बिहार के प्रमुख जिलों एवं पटना नगर निगम को आवंटित कुल राशि

जिला / नगर निगमकुल आवंटित राशि (₹)
पटना जिला11,85,57,000
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)10,08,00,000
मुजफ्फरपुर9,54,27,000
गया8,89,92,000
मधुबनी8,83,44,000
समस्तीपुर8,49,24,000
सारण (छपरा)7,97,04,000
दरभंगा7,94,61,000
वैशाली7,07,49,000
पटना नगर निगम3,14,73,000


विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन