मुजफ्फरपुर: बिहार स्केट गेम्स 2026 में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 9 पदक जीते
विजेता खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित प्रथम बिहार स्केट गेम्स 2026 में मुजफ्फरपुर के 22 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कुल नौ पदक जीते, जिसमें एक गोल्ड, चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है.
मुजफ्फरपुर: तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, झपहां में आयोजित प्रथम बिहार स्केट गेम्स 2026 में पूरे बिहार से करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ओम स्केटिंग अकादमी एवं यूथ स्केटिंग अकादमी के मुजफ्फरपुर के 22 खिलाड़ियों ने भी भाग लिया. खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किये.
आपके शहर में
नित्यंत सिंह ने जीता गोल्ड, पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया सिल्वर
प्रतियोगिता में नित्यंत सिंह ने गोल्ड मेडल जीता. उत्कर्ष आनंद, आर्वी आनंद, जानवी शर्मा और आयुष कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया.
वहीं, हृद्या अग्रवाल, अनुपम आनंद, अर्नब गुप्ता और गुड्डू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों में खुशी है.
मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है सफलता
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी. जानकारी देते हुए अरविंद कुमार और अंकित कुमार ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले के स्केटर्स राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर मुजफ्फरपुर का नाम और गौरवान्वित करेंगे.
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर: रेवा घाट पुल से युवक ने गंडक नदी में लगायी छलांग, SDRF ने शुरू की तलाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए