मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’, नशामुक्त भारत पर रहा फोकस
मंत्री के साथ मन की बात सुनते कार्यकर्ता
मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 137वें एपिसोड को सुना. इस दौरान नशामुक्त भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और शिल्पकारों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भी कार्यक्रम के संदेशों की सराहना की.
Muzaffarpur News: शहर के गोबरसही गुमटी स्थित विश्वविधालय मंडल के बूथ नंबर 71 में भाजपा नेता डॉ. अशोक कुमार शर्मा के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाशवाणी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड सुना गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की और नशामुक्त भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा शिल्पकारों के सम्मान की बात को सराहा.
आपके शहर में
नशामुक्त भारत पर केंद्रित रहा ‘मन की बात’ का एपिसोड
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से कई ऐसी जानकारियां मिलती हैं, जो आम तौर पर लोगों तक नहीं पहुंच पातीं. उन्होंने कहा कि इस एपिसोड में नशामुक्त भारत पर विशेष जोर दिया गया.
उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शिल्पकारों और विश्वकर्मा समाज के लोगों के सम्मान की अपील को भी सराहनीय बताया.
इतिहास जानने और वोकल फॉर लोकल पर दिया संदेश
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में लोगों को अपने इतिहास और विरासत को जानने के लिए जागरूक किया गया. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
स्थानीय उत्पादों और शिल्पकारों के सम्मान पर जोर
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के योगदान को पहचान देना जरूरी है. स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से छोटे कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों को भी आर्थिक रूप से मजबूती मिल सकती है.
बड़ी संख्या में भाजपा नेता रहे मौजूद
‘मन की बात’ सुनने के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अशोक शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, साकेत शुभम ठाकुर, शाहनवाज आलम, रविंद्र प्रकाश गुप्ता, नितेश सिंह, डॉ. राघवेंद्र किशोर सिंह, लाडले आलम, प्रवीण सिंह सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भोटेकोशी नदी का जलप्रवाह बढ़ा, इन जिलों में हाई अलर्ट, गंडक का जलस्तर 1.5 लाख क्यूसेक पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए