मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, 300 बॉक्सरों ने लिया हिस्सा
समापन समारोह में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ई. एम. एन. कौसर एवं अन्य लोग
मुजफ्फरपुर में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित बिहार राज्य एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ. इस बड़े स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 300 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया, जिसने बिहार में बॉक्सिंग के प्रति बढ़ती रुचि को उजागर किया.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित बिहार राज्य एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ. प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी.
आपके शहर में
सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन : ई. एम. एन. कौसर
मुजफ्फरपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ई. एम. एन. कौसर ने कहा कि चैंपियनशिप की सफलता आयोजन टीम के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने अध्यक्ष श्रीमती अर्चना ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमन राज, बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु दुबे समेत सभी पदाधिकारियों, रेफरी-जजों, कोचों, वॉलंटियर्स और जिला संघों के प्रति आभार जताया. आयोजन में सीतामढ़ी के एमपी देवेश चंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे.
पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन
ई. एम. एन. कौसर ने कहा कि मुजफ्फरपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस चैंपियनशिप से जिले को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिली है.
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे. प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों की भागीदारी ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर के करजा रोड पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए