बिहार में ₹175 करोड़ का औद्योगिक निवेश, मुजफ्फरपुर-भागलपुर में लगेगी देश की सबसे बड़ी मसाला इंडस्ट्री

सीएम से मिले फूड इंडिया के अधिकारी, सौंपा बाबा गरीब नाथ का प्रतीक चिन्ह
बिहार में ₹175 करोड़ के बड़े औद्योगिक निवेश से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. फूड इंडिया कंपनी मुजफ्फरपुर और भागलपुर में देश की सबसे बड़ी मसाला इंडस्ट्री स्थापित करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने ₹1 में भूमि आवंटन का वादा किया है.
spice industry: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार को रफ्तार देने के लिए एक बड़ी परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है. 'फूड इंडिया' कंपनी राज्य के तीन प्रमुख शहरों मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सासाराम में अपनी एफएमसीजी (FMCG) प्रोडक्शन यूनिट स्थापित करने जा रही है. इस पूरी परियोजना की कुल लागत ₹175 करोड़ आंकी गई है.इस प्रोजेक्ट के तहत मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भारत की सबसे बड़ी मसाला इंडस्ट्री स्थापित की जाएगी. इस अत्याधुनिक उद्योग की खासियत यह होगी कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें पूरी तरह से इम्पोर्टेड (आयातित) होंगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके. इस परियोजना के शुरू होने से न केवल उत्तर और दक्षिण बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, बल्कि स्थानीय किसानों और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे.
सीएम से मिले फूड इंडिया के अधिकारी, सौंपा बाबा गरीब नाथ का प्रतीक चिन्ह
परियोजना को धरातल पर उतारने की कड़ियों के बीच फूड इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक (CMD) सावन पांडेय और निदेशक अखिलेश कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और उनका आभार जताया.
मुख्यमंत्री ने किया ₹1 में भूमि आवंटन का वादा
परियोजना को गति देने और राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से बड़ा सहयोग मिला है. मुख्यमंत्री ने कंपनी को महज 1 रुपये में भूमि आवंटन करने का भरोसा दिया है. इस बड़ी राहत के बाद अब परियोजना के काम में तेजी आ गई है.
अक्टूबर में होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने भरी हामी
इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं. बहुत जल्द बिहार, हैदराबाद और महाराष्ट्र के शीर्ष तकनीशियनों व क्वालिटी कंट्रोलर्स की टीम के साथ मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और विभाग के प्रधान सचिव की एक उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है. इस बैठक में परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन और समय पर उद्घाटन की रूपरेखा तय होगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगामी अक्टूबर महीने में इस यूनिट का उद्घाटन करने के लिए अपनी सहमति दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










