बागमती नदी के जलस्तर में 2 फीट की गिरावट, विस्थापित गांवों को राहत मगर पगडंडी सड़क डूबी

Updated:
विज्ञापन
नदी के जलस्तर में कमी, राहत के बीच आवागमन बाधित

अतरार में बना अस्थाई पुल पर दबाव | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती नदी के जलस्तर में 2 फीट की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तटबंध के अंदर विस्थापित हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, मुख्य पगडंडी सड़क पर बाढ़ का पानी अभी भी दो फीट तक भरा हुआ है, जिससे लोगों को 30 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

Bagmati river water level: मुजफ्फरपुर जिला के औराई प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में बुधवार को आंशिक कमी देखी गई. अतरार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इंदल दास ने बताया कि गुरुवार की सुबह से जलस्तर में करीब 2 फीट की गिरावट दर्ज की गई है. नदी के जलस्तर में हुई इस कमी से तटबंध के अंदर विस्थापित एक दर्जन गांवों के हजारों परिवारों ने बड़ी राहत की सांस ली है.

पगडंडी सड़क पर बहाव से आवागमन ठप, 30 किमी का अतिरिक्त चक्कर

जलस्तर में गिरावट तो आई है, लेकिन विस्थापितों की मुश्किलें पूरी तरह कम नहीं हुई हैं. औराई से अतरार जाने वाली मुख्य पगडंडी सड़क पर फिलहाल दो फीट तक बाढ़ का पानी फैला हुआ है. इस सड़क के डूब जाने के कारण औराई प्रखंड की एक दर्जन पंचायतों के लोगों का सीधा संपर्क मुख्यालय से कट गया है. इसके चलते ग्रामीणों को करीब 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके प्रखंड मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है. नदी का जलस्तर घटने के बाद अब लोगों को रास्ते से पानी साफ होने का इंतजार है ताकि आवागमन सामान्य हो सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन