चौकीदार के घर अपराधियों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद

Published at :29 Jan 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार के घर अपराधियों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद

चौकीदार के घर अपराधियों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद

विज्ञापन

पुलिस ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया दावा प्रतिनिधि, कांटी मीनापुर प्रखंड के पानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने चौकीदार के घर फायरिंग कर दहशत फैला दी. पीड़ित पानापुर के रेपुरा वार्ड-9 निवासी महफूज आलम पानापुर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत है. पानापुर थानाप्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने चौकीदार महफूज आलम के घर पहुंचकर तीन खोखा बरामद किया. परिजनों ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार दो अपराधी उत्तर की तरफ से दरवाजे पर पहुंचे. बिना कुछ कहे दरवाजे पर तीन फायरिंग कर उत्तर की ही तरफ फरार हो गये. परिजनों ने बताया कि जबतक लोग घर से बाहर निकलते, तबतक बाइक दूर चली गयी. अंधेरा होने के कारण किसी ने अपराधी को पहचान नहीं सका. घटना से चौकीदार के परिजन दहशत में आ गये. पानापुर थानाप्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराधियों ने दहशत फैलाने का प्रयास किया है. परंतु पुलिस यथाशीघ्र अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन