बिहार में दिनदहाड़े सांसद प्रतिनिधि पर हमला, घर की घंटी बजाकर अपराधियों ने की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: मुजफ्फरपुर में वैशाली सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि अनिस शाही पर बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी. हमले के दौरान शाही बाल-बाल बच गए. वारदात उनके घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के वैशाली की सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि अनिस शाही के घर पर बुधवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि इस हमले में शाही बाल-बाल बच गए. वारदात का पूरा घटनाक्रम घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

कैसे हुई वारदात?

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक अपराधी हेलमेट पहने हुए उनके घर की घंटी बजाता है. जैसे ही अनिस शाही बालकनी से दरवाजे की तरफ देखते हैं, दूसरा अपराधी उन पर फायरिंग कर देता है. इसके बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो जाते हैं.

फायरिंग से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. सांसद प्रतिनिधि अनिस शाही ने इस हमले को सुनियोजित साजिश बताया है.

Also Read: मुझे बिहार क्यों भेजा? लद्दाख या गोवा भेज देते! बिहार को गाली देते बंगाल की टीचर का वीडियो वायरल

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन