रिश्ते के कलयुगी दादा को कोर्ट ने सुनायी 5 वर्ष की सजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 12:50 AM
रिश्ते के कलयुगी दादा को कोर्ट ने सुनायी 5 वर्ष की सजा
मुजफ्फरपुर. पारू थाना के एक गांव में पहली वर्ग की छात्रा (9) का निजी अंग छूने वाले रिश्ते के दादा काे विशेष पाॅक्साे काेर्ट-2 के विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार झा ने दाेषी पाते हुए 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा सुनायी है. घटना काे लेकर बच्ची के पिता ने 13 अक्तूबर 2022 काे पारू थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसमें सुमन कुमार सिंह काे आराेपी बनाया था. आरोपी सुमन कुमार सिंह पारू थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र में रहता है. विशेष लाेक अभियाेजक अजय कुमार ने बताया कि कुल सात गवाहों को पेश किया गया था. आरोपी सुमन कुमार सिंह 10 मार्च 2023 से जेल में बंद है . पारू पुलिस ने 31 मार्च 2023 काे काेर्ट में उसके विरुद्ध कोर्ट मे चार्जशीट दाखिल की थी. आइडीएफ के अधिवक्ता कृष्ण माेहन झा ने पीड़िता की काउंसेलिंग की. पुलिस काे दिये गये बयान में पीड़िता के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी पड़ाेस में खेलने जाती थी. इस दाैरान उसे सुमन कुमार सिंह अश्लील वीडियाे दिखाता था. इस दाैरान एक दिन उसके निजी अंगाें काे छू दिया.10 अक्तूबर 2022 में सुमन अपने घर पर गयी.जहां बच्ची के माता-पिता ने उसे प्रणाम किया. वहीं बच्ची ने उसे प्रणाम नहीं किया.उसने सुमन के दिए हुए चाॅकलेट व नमकीन भी नहीं खाया.रात में माता-पिता ने जब बच्ची से पूछा तब जाकर घटना सामने आयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










