27 से 10 जुलाई तक मनेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा

Updated at : 25 Jun 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
27 से 10 जुलाई तक मनेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा

बच्चों में अंतर रखने के लिए दंपत्तियों की होगी काउंसलिंग

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जनसंख्या दिवस के अवसर पर 27 से 10 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान नवदंपत्तियों से संपर्क कर उन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर परिवार नियोजन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी. इस मौके पर जिलेभर में जनसंख्या नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा. सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एएनएम व कम्युनिटी हेल्थ अफसर नवविवाहित दंपती, जिनका परिवार पूरा हो गया है, अथवा जो दो बच्चों में अंतर रखना चाहते है, उनसे संपर्क कर काउंसलिंग की जाएगी.

सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि नवविवाहितों को परिवार नियोजन का परामर्श दिया जाएगा. उन्हें परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी जाएगी. बताया कि नवविवाहित दंपती को पोषण की जानकारी के साथ ही उनका वजन व गर्भावस्था की जांच भी की जाएगी. गर्भवती की जांच में हीमोग्लोबिन कम पाए जाने पर उन्हें आयरन व फालिक एसिड की गोली दी जाएगी. नसबंदी के इच्छुकों का प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. आशा, दंपती की काउंसिलिंग कर उन्हें परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन