Muzaffarpur : सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक : शंकर

Muzaffarpur : सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक : शंकर
प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, मनिकपुर में राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पारू विस क्षेत्र के विधायक शंकर प्रसाद यादव का अभिनंदन किया गया. कार्यकर्ताओं व विधायक समर्थकों ने विधायक को फूल माला, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व भगवान बुद्ध का चित्र देकर स्वागत किया. विधायक श्री यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड, अंचल, थाना सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोकर लगायी जायेगी. इसलिए भ्रष्टाचार में संलिप्त लोग अपने आचरण में बदलाव लाते हुए गरीबों हित में कार्य करें. साथ ही कहा कि जनता ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, उस पर शत-प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करुंगा. उनके सुख-दुख में साथ रहते हुए विकास के लिए सदैव प्रयास करेंगे. वहीं कड़ाके की ठंड में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष रविन्द्र पासवान ने किया. मौके पर नगर पंचायत सरैया के उप मुख्य पार्षद दिलीप यादव, समसुद्दीन अंसारी, प्रभाकर सिंह, सुनीता देवी, जिला अध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ के रामबाबू साह, महेश्वर पासवान, त्रिभुवन राम, विंदा महतो, मंजू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




