Muzaffarpur : रसोइयों को मिले 10 की जगह 12 माह का मानदेय

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 9:24 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : रसोइयों को मिले 10 की जगह 12 माह का मानदेय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मीनापुर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान में मीनापुर बीआरसी परिसर में रसोइया-सह-सहायकों की बैठक हुई. इसका नेतृतव प्रदेश सचिव मो सकील उर्फ मुन्ना भाई ने किया़ बैठक में रसोइयों को अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही समस्याओं की सूची बनायी गयी और रसोइयों का मानदेय 10 माह की जगह 12 माह का भुगतान कराने पर चर्चा की गयी. प्रदेश सचिव ने कहा कि संगठन द्वारा 2013 से रसोइयों के कल्याण के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है. रसोइयों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर उच्च न्यायालय पटना में न्यूनतम मजदूरी भुगतान को लेकर याचिका दाखिल की गयी थी, जिसमे न्यायालय ने 1948 अधिनियम के अनुसार मानदेय भुगतान का आदेश दिया. लेकिन सरकार आदेश के खिलाफ एलपीए दाखिल करके आदेश पर स्टे ले लिया. जो न्यायालय में विचाराधीन है. सरकार रसोइयों को मामूली मानदेय बढ़ोतरी करके अपनी पीठ थपथपा रही है, जो न्यायसंगत नहीं है. बैठक को रानी देवी, प्रमोद कुमार, शशि देवी, रीना देवी, लक्ष्मी देवी, लालती देवी, सुशीला देवी, शकीला देवी, चुलंहिया देवी, शोभा देवी, मंजू देवी ने संबोधित किया. संचालन बालमुकुंद साह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन