महामाया स्थान संतोषी मंदिर में 31 को प्राण प्रतिष्ठा
Author Vinay kumar
Updated:
विज्ञापन

महामाया स्थान संतोषी मंदिर में 31 को प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
मंदिर में 28 से शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा
पूजा, कलश यात्रा से होगी शुरुआतदीपक 10
मुजफ्फरपुर.
पुरानी धर्मशाला चौक स्थित महामाया स्थान संतोषी माता मंदिर में मां संतोषी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पूजा की शुरुआत 28 मई से होगी. इस दिन सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकलेगी. जिसमें करीब पांच सौ महिलाएं व बच्चे भाग लेंगे. यह यात्रा सरैयागंज, तिलक मैदान रोड, नगर थाना होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी. प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान व पूजन कार्य की शुरुआत 29 मई को होगी. यह कार्य आचार्य श्री मधुसूदन उपाध्याय के नेतृत्व में होगा. इस दिन पंचलांग ब्राह्मण वरण व वेदी पूजन किया जायेगा. 30 मई को जलाधिवास होगा. मंदिर में 31 मई को प्राण प्रतिष्ठा, हवन व पूर्णाहूति होगी. चार दिवसीय समारोह की तैयारी के लिए महामाया स्थान संतोषी माता मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने बैठक की.अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने की. मौके पर सचिव अनिल सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










