बाइक दुर्घटना में घायल दो युवकों की हालत चिंताजनक, रेफर

Updated at : 09 Jul 2024 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में घायल दो युवकों की हालत चिंताजनक, रेफर

रुन्नीसैदपुर-औराई सड़क पर मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ जख्मी युवक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के पर्री गांव निवासी के रूप में हुई़

विज्ञापन

एक औराई तो दूसरा रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का है निवासी औराई. रुन्नीसैदपुर-औराई सड़क पर मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ जख्मी युवक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के पर्री गांव निवासी सत्तो सदा व दूसरे की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बैलगढ गांव निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय विकास मित्र धरहरवा पंचायत के पर्री गांव निवासी रामप्रवेश सदा ने बताया कि दोनों युवक सैदपुर से औराई की ओर जा रहे थे़ इसी दौरान रास्ते में कहीं दुर्घटना हो गया़ इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ औराई सीएचसी में दोनों काे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है़ वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन