उत्तर बिहार में कोल्ड डे का कहर, जेट स्ट्रीम ने ठिठुराया, अगले 48 घंटों तक राहत नहीं

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Dec 2025 9:41 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar ka Mausam: पूरा बिहार शीतलहर की मार झेल रहा है. इसका असर बिहार के उत्तरी जिलों में भी दिख रहा है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 48 घंटे तक कोई राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar ka Mausam: उत्तर बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है. आसमान में छाई धुंध और पछुआ हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अभी अगले 48 घंटों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे फिलहाल ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है. अगले दो दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है, जिसके बाद ही मौसम में आंशिक सुधार की उम्मीद की जा सकती है.

जेट स्ट्रीम का असर, चार दिनों से लापता है धूप

मौसम के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार के अनुसार, वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में चलने वाली जेट स्ट्रीम के कारण बीते चार दिनों से समूचे क्षेत्र में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं. स्थिति यह है कि पिछले 96 घंटों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं. दिन भर कोहरे की चादर लिपटी रहने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी नीचे चला गया है. डॉ. सत्तार ने बताया कि जेट स्ट्रीम की सक्रियता के कारण ठंडी हवाएं सीधे मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रही हैं.

लुढ़कता पारा और पछिया हवाओं की मार

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पछिया हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है. हालांकि हवा की रफ्तार कम है, लेकिन इसमें मौजूद कनकनी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 अधिक) दर्ज किया गया है. दिन और रात के तापमान के बीच कम होते अंतर की वजह से दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास हो रहा है.

जेट स्ट्रीम क्या है

वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपरी हिस्से (करीब 9 से 16 किमी की ऊंचाई) में बहुत तेज गति से चलने वाली हवा की धाराएं हैं. ये संकरी पट्टी में पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं. जब ये नीचे की ओर झुकती हैं, तो ध्रुवीय क्षेत्रों की बर्फीली हवाओं को मैदानी इलाकों में ले आती हैं, जिससे भारी ठंड और कोल्ड डे की स्थिति बनती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सावधानी बरतने की दी सलाह

बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल: ठंड का सबसे ज्यादा असर श्वसन तंत्र पर पड़ता है. जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें.

गर्म पेय पदार्थों का सेवन: शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए गुनगुना पानी और पौष्टिक आहार लें.

हृदय रोगियों के लिए चेतावनी: अत्यधिक ठंड में रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए नियमित दवा लें और ठंड से बचें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन