सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने दिया योगदान, बोले- क्राइम कंट्रोलिंग होगी प्राथमिकता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने दिया योगदान, बोले- क्राइम कंट्रोलिंग होगी प्राथमिकता
विज्ञापन
-लोगों के साथ निरंतर करेंगे संवाद
-नशेड़ियाें व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलेगा अभियानमुजफ्फरपुर.
जिले के नये सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में योगदान के साथ ही क्राइम कंट्रोलिंग उनकी पहली प्राथमिकता होगी. लोगों के साथ वे निरंतर संवाद करेंगे. पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़े और लोग खुलकर अपनी परेशानियों को बेझिझक पुलिस के सामने रखें. इसको लेकर पहल की जाएगी. नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा. पूर्व से लंबित मामलों में कार्रवाई, वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर भी कवायद की जाएगी. उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय गश्ती हो इस दिशा में शीघ्र पहल की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










