गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 06 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

मीनापुर: यदु भगत किसान महाविद्यालय, मीनापुर में गुरुवार को डीपीओ प्राथमिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान के निर्देश पर बिहार दिवस पर प्रखंड स्तरीय गणित ओलम्पियाड, क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रमुख राधिका देवी, बीइओ वंदना कुमारी व यदु भगत किसान कॉलेज के प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने किया. विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रभात कुमार, अभय कुमार, संजय ठाकुर, सुनील कुमार, राकेश कुमार, लखनलाल निषाद व स्कूलों के एचएम व शिक्षक उपस्थित थे. एक से पांच वर्ग के लिए आयोजित चित्रकला में सलोनी प्रिया मवि जामिन माठिया प्रथम, प्रियदर्शनी कुमारी मवि फुलवरिया द्वितीय, सुदीक्षा कुमारी मवि भेलाइपुर(तृतीय), मैथ में आदर्श कुमार मवि गोरिगामा प्रथम, अनूप कुमार मवि तुर्की द्वितीय, आर्यन राज मवि दाउद छपड़ा तृतीय, क्विज में हसरत रजा मवि मुस्तफागंज प्रथम, प्राण कुमार मवि तुर्की द्वितीय, आयुष कुमार मवि शीतलपट्टी तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं छठा से आठवें वर्ग के लिए आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला के लिए बिपाशा कुमारी मवि टेंगरारी प्रथम, कर्मांशु कुमारी मवि मुस्तफागंज द्वितीय, अंजलि कुमारी मवि जगन्नाथ पकड़ी तृतीय, मैथ में सागर सूर्यांश मवि दाउद छपड़ा प्रथम, प्रकाश कुमार गुप्ता मवि महदेइया द्वितीय, शिवानी कुमारी मवि रानी खैरा व प्रियांशु कुमारी मवि भेलाइपुर तृतीय, क्विज में शिवांशी कुमारी मवि दाउदछपड़ा प्रथम, अमित कुमार मवि मोहनपुर द्वितीय, पुष्पांजलि कुमारी मवि जगन्नाथ पकड़ी तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा नौ से 12 में तजरून खातून उमवि अलीनेउरा प्रथम, मिक्की कुमारी यूएचएस रानी खैरा द्वितीय, समीक्षा कुमारी एचएस मीनापुर तृतीय, मैथ में जहां प्रवीण यूएचएस मानिकपुर प्रथम, अंजली कुमारी एचएस मीनापुर द्वितीय, अनुराधा कुमारी एचएस मीनापुर तृतीय, क्विज में राहुल कुमार एचएस टेंगरारी प्रथम, शाहिद आफरीदी यूएमवि धर्मपुर द्वितीय, राय शिवम यूएमवी कोइली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन