बच्चों को नहीं लग रहा हेपेटाइटिस बी का टीका

Updated at : 06 Aug 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को नहीं लग रहा हेपेटाइटिस बी का टीका

बच्चों को नहीं लग रहा हेपेटाइटिस बी का टीका

विज्ञापन

-सरकारी अस्पताल में नवजाताें काे 50 फीसदी से भी कम टीका लगा मुजफ्फरपुर. जिला के बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका नहीं लगाया जा रहा है. सबसे बडे़ अस्पताल एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल और 16 ग्रामीण पीएचसी व शहरी चार पीएचसी में होने वाले प्रसव कक्ष में नवजाताें काे यह टीका 50 फीसदी से भी कम लगा है. वर्ष 2023-24 में संस्थागत प्रसव के उपरांत मात्र 50 फीसदी नवजाताें काे ही हेपेटाइटिस बी और 55 फीसदी नवजाताें काे बीसीजी का टीका लगा है. इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब सूबे में हेपेटाइटिस बी के टीके की समीक्षा हुई. उसमें जिला सबसे निचले पायदान पर पाया गया. टीका लगाने में मुजफ्फरपुर सूबे में सबसे निचले पायदान पर है. इससे बच्चाें के गंभीर बीमारियाें का शिकार हाेने की आशंका बढ़ गई है. डीआईओ डाॅ एसके पांडेय ने प्रभारियाें काे शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन