मिठाई दुकान से बाल श्रमिक धराया, केस दर्ज

करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एक मिठाई दुकान से 13 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया़
मड़वन: करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एक मिठाई दुकान से 13 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया़ इसको लेकर मड़वन के प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कामेश्वर कुमार ने मिठाई दुकान के मलिक भोला राय के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है़ इसके अनुसार, 30 मई को श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जिस दौरान बाल श्रमिक मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर दक्षिणी निवासी 13 वर्षीय सुनील कुमार को कार्य कराया जा रहा था़ उसे अधिकारियों द्वारा विमुक्त कराते हुए करजा थाने में मामला दर्ज कराया गया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है़ आगे की कार्रवाई की जा रही है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




