सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग अलर्ट, कांवरिया रूट पर चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर बिजली आपूर्ति तैयारी का निरीक्षण करते हुए

श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी पर कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. चीफ इंजीनियर विनोद कुमार ने सब-स्टेशनों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट मोड में है. दूसरी सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए पटना से पहुंचे चीफ इंजीनियर विनोद कुमार ने शुक्रवार को बिजली व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने ऊर्जा नगर, कंपनीबाग और हाथी चौक सब-स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा कांवरिया रूट पर पैदल चलकर बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी.

दूसरी सोमवारी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट

दूसरी सोमवारी पर कांवरिया मार्ग में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विद्युत विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: 17 मॉडल स्कूलों के 10 हजार बच्चों की ड्रेस अब सिलेंगी जीविका दीदियां, 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ऊर्जा नगर, कंपनीबाग और हाथी चौक सब-स्टेशन का निरीक्षण

चीफ इंजीनियर विनोद कुमार ने ऊर्जा नगर, कंपनीबाग और हाथी चौक सब-स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर और तकनीकी व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों से संभावित तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान की तैयारियों की जानकारी भी ली.

कांवरिया रूट पर तार और ट्रांसफार्मर की जांच

निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर ने कांवरिया रूट पर पैदल चलकर बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी. उन्होंने मार्ग में लटके तारों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का खतरा न रहे.

आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

चीफ इंजीनियर ने आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय कम्यूनिकेशन सिस्टम को मजबूत रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर तत्काल सूचना और कार्रवाई की व्यवस्था प्रभावी रहनी चाहिए.

तैयारियों पर चीफ इंजीनियर ने जताया संतोष

निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर विनोद कुमार ने विभागीय तैयारियों पर संतोष जताया. उन्होंने अधिकारियों को श्रावणी मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 17 मॉडल स्कूलों के 10 हजार बच्चों की ड्रेस अब सिलेंगी जीविका दीदियां, 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार


विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन