क्राइम कंट्रोल में लापरवाही पर कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी लाइन क्लोज, नई प्रभारी की तैनाती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन में लापरवाही के कारण कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी अरविंद कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई की है, जिसके बाद कुमारी पुष्पा को नया प्रभारी बनाया गया है.

विज्ञापन

Kachhi Pakki OP: अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने पर कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी अरविंद कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है. तिरहुत डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा के अनुमोदन के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई की है.

विज्ञापन

समीक्षा में सामने आई कार्यों में लापरवाही

एसएसपी द्वारा कच्ची-पक्की ओपी के कार्यों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की गई. समीक्षा में पाया गया कि ओपी प्रभारी का कार्य निष्पादन संतोषजनक नहीं था.

रिपोर्ट के अनुसार वे अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा जिला स्तर से समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे थे.

वर्तमान पद से हटाकर किया गया लाइन क्लोज

समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने अरविंद कुमार को वर्तमान पदस्थापन से मुक्त करते हुए लाइन हाजिर (लाइन क्लोज) कर दिया.

कुमारी पुष्पा को मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत पारू थाना के अनुसंधान विंग में पदस्थापित कुमारी पुष्पा को कच्ची-पक्की ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है. उनसे अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की अपेक्षा की गई है.

यह भी पढ़ें:

उत्तर बिहार में 9 से 13 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन