महाकुंभ नहाने गयी छपरा की महिला की भगदड़ में मौत

महाकुंभ नहाने गयी छपरा की महिला की भगदड़ में मौत
बस से 26 जनवरी को महिला कुंभ के लिए रवाना हुई थी छपरा मेघ वार्ड-10 की रहने वाली थी महिला, गांव में मातम प्रतिनिधि, मुशहरी प्रखंड के छपरा मेघ वार्ड-10 की एक महिला की मौत प्रयागराज में कुंभ स्नान के दौरान भगदड़ में हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर टोले छपरा रूपनाथ में कोहराम मच गया. वह स्व बलदेव शर्मा की पत्नी शिवा देवी (65) थी. ग्रामीणों ने बताया कि इनकी टीम में छपरा भोजपुर टोला के मनोज सिंह एवं उनकी पत्नी, छपरा गैसीपुर के पंकज शर्मा के भी होने की बात कही गयी है. घटना की जानकारी गांव में होने पर परिवार के काफी लोग परेशान हैं. उनके परिजन किस स्थिति में और कहां है. उनका फोन नहीं लग रहा है़ सभी सिर्फ इतना जानना चाह रहे हैं कि सब सही सलामत है ऩ इस संबंध में शिवा देवी के पट्टीदार तथा रिश्ते में जाऊत चुन्नू ठाकुर ने बताया कि उनकी चाची की मौत की सूचना मिली है. घर से लोग प्रयागराज के लिए रवाना होंगे तो वह भी जाएंगे. शिवा देवी अपनी टीम के साथ बस से 26 जनवरी को कुंभ के लिए चली थी. उसे दो पुत्र हैं. पुत्र रवि कुमार और पप्पू ठाकुर है. पप्पू ठाकुर ने बताया कि गांव के ही मनोज सिंह ने उनकी मां की मौत की जानकारी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




