शतरंज लीग 19 से शुरू होगी
Author Kumar gaurav
Updated:
विज्ञापन

चतुर्थ गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का आयोजन 19 जून से 21 जून तक किया जा रहा है.
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
गुरुकुल शतरंज अकादमी की ओर से बालूघाट स्थित शाखा में चतुर्थ गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का आयोजन 19 जून से 21 जून तक किया जा रहा है. सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, मधेपुरा, रोहतास, पटना के खिलाड़ियों सहित सात जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. चतुर्थ गुरुकुल शतरंज लीग भी आइपीएल के तर्ज पर हो रहा है. 19 व 20 जून को लीग आयोजित होगी. इसके बाद क्वालीफाइड टीमों के बीच 21 जून को सेमीफाइनल व फाइनल खेले जायेंगे. निर्णायक खिलाड़ी अभिषेक सोनू होंगे. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 16 जून है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










