ePaper

टीम ने 15 किमी कार का पीछा कर 12 कार्टन शराब पकड़ी

Updated at : 18 May 2024 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
टीम ने 15 किमी कार का पीछा कर 12 कार्टन शराब पकड़ी

टीम ने 15 किमी कार का पीछा कर 12 कार्टन शराब पकड़ी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. उत्पाद विभाग की टीम ने 15 किलोमीटर पीछा कर पटना नंबर की लग्जरी कार से 12 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में की गयी. धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. कार को जब्त कर छाता चौक स्थित उत्पाद थाने लाया गया. कार की तलाशी ली गयी तो उसमें बने विशेष तहखाने के अंदर छिपा कर रखी 12 कार्टन विदेशी शराब मिली. जब्त शराब सिक्किम की बनी हुई है. टीम ने फरार धंधेबाज कांटी थाना के मधुबन निवासी जितेंद्र राय व कार के मालिक पुरानी बाजार मोतीपुर निवासी टुनटुन राय को चिन्हित कर लिया है. उनके खिलाफ उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पारु में झोपड़ी से पांच कार्टन विदेशी शराब मिली मुजफ्फरपुर. पारू थाना क्षेत्र के नीटहनीया से उत्पाद विभाग की टीम ने पांच कार्टन विदेशी शराब जब्त की है. इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. शराब की खेप झोपड़ी में छिपाकर रखी गयी थी. गायघाट में चुलाई व विदेशी शराब मिली, धंधेबाज गिरफ्तार मुजफ्फरपुर . गायघाट थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में 14 लीटर चुलाई व 5. 40 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस मामले में भी उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन