Muzaffarpur crime News चार्जशीट : पत्नी के अश्लील वीडियो किये वायरल

Updated:
विज्ञापन

महिला की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पति के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है.

विज्ञापन

-वीडियो इंटरनेट पर डालने वाले पति पर कोर्ट में हुआ दायर

-सेंट्रल जेल में बंद है मिठनपुरा का रहने वाला आरोपित-पत्नी के रुपये देने से मना करने पर किया यह कारनामा

Muzaffarpur crime News

सदर थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पति के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की गयी है. आइओ दारोगा चंद्रशेखर आजाद ने जांच के दौरान सेंट्रल जेल में बंद आरोपित पति की भूमिका सत्य पायी. वहीं, कांड में एक और आरोपी जो अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज के समीप का रहनेवाला है, उसकी भूमिका जांची जा रही है. आरोपी पति ने अहियापुर के युवक के मोबाइल पर अपनी पत्नी की गंदी फोटो व वीडियो शेयर की थी. इसपर पूरक अनुसंधान जारी है.

पढ़ने के दौरान हुए नजदीक, फिर की कोर्ट मैरिज

महिला के पिता ने 24 जनवरी को सदर थाने में केस दर्ज कराया था. इसमें दामाद व एक अन्य युवक को आरोपी बनाया था. कहा था कि बेटी ने आरोपी से कोर्ट मैरिज की थी. उसकी बेटी से आरोपी की पहचान ग्रेजुएशन में पढ़ाई के दौरान हुई थी. वह बराबर उनके मोहल्ले में आता-जाता था. बेटी निजी स्कूल में पढ़ाती थी. शादी के बाद उसके दामाद की नौकरी छूट गयी. इसके बाद वह लगातार बेटी से रुपये मांगता रहता था. बोलता था कि जल्द ही नौकरी मिल जायेगी.

गलत लोगाें के साथ है दामाद की संगत

दामाद का रहन-सहन ठीक नहीं होने व गलत लोगों के साथ संगत होने से बेटी व दामाद के बीच में मतभेद बढ़ गया. इसके बाद आरोपी लगातार मारपीट व गाली-गलौज करने लगा. शादी के बाद ही आरोपी ने उसकी बेटी की चोरी-छिपे क्लिप बना ली थी. उसको वायरल करने की धमकी देता था. रुपये देने से इनकार करने पर दामाद ने क्लिप वायरल कर दी. थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Navendu Shehar Pandey

लेखक के बारे में

By Navendu Shehar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन