एक दर्जन ट्रेनों की रूट में परिवर्तन, कई मेमू ट्रेनें रद्द

Updated at : 28 Feb 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
एक दर्जन ट्रेनों की रूट में परिवर्तन, कई मेमू ट्रेनें रद्द

एक दर्जन ट्रेनों की रूट में परिवर्तन, कई मेमू ट्रेनें रद्द

विज्ञापन

-बछवाड़ा से नाजीरगंज तक एनआइ वर्क के कारण मार्ग बदला-मार्च में वैशाली, गोदियां, ग्वालियर सहित कई ट्रेन का रास्ता बदला

मुजफ्फरपुर.

समस्तीपुर से बरौनी रेलखंड पर बछवाड़ा से नाजीरगंज तक एनआइ वर्क होना है. ऐसे में करीब आधा दर्जन कटिहार व सोनपुर तक चलने वाली मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है. वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेन का अलग-अलग तिथियों को रूट डायवर्ट किया गया हे. जिसमें गाड़ी संख्या-15231 बरौनी- गोंदिया 4 मार्च को बदले हुए रास्ते शहपुर पटोरी हो कर चलेगी. इसी तरह गाड़ी 11123 ग्वालियर-बरौनी 3 मार्च को हाजीपुर से शहपुर पटोरी होते हुऐ बरौनी पहुंचेगी. गाड़ी-15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ 4 मार्च को खगड़िया से नरहन होते हुए समस्तीपुर आएगी. गाड़ी 15708 अमृतसर-कटिहार 3 व 4 मार्च को बदले हुए रास्ते नरहन से हो कर, गाड़ी-12554 वैशाली एक्सप्रेस 4 मार्च को नरहन होकर, इसी तरह गाड़ी 15028 चार मार्च को, 19483 अहमदाबाद-बरौनी 3 मार्च को, गाड़ी 12488, चार मार्च को, गाड़ी 12487 चार मार्च को, 15708 चार मार्च को, 15910 तीन मार्च को 12553 सहरसा- नयी दिल्ली 5 मार्च को समस्तीपुर से बरौनी के बीच बदले हुए रास्ते से चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन