ePaper

मोतीझील ओवरब्रिज पर महिला से चेन झपटी, आधी टूट कर नीचे गिरी

Updated at : 03 Oct 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
मोतीझील ओवरब्रिज पर महिला से चेन झपटी, आधी टूट कर नीचे गिरी

मोतीझील ओवरब्रिज पर गुरुवार की दोपहर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने मंजू पांडेय के गले से सोने की चेन झपट ली.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीझील ओवरब्रिज पर गुरुवार की दोपहर बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने मंजू पांडेय के गले से सोने की चेन झपट ली. झपट्टा मारने के दौरान चेन टूट गयी. इसका एक हिस्सा बदमाश लेकर फरार हो गया.वहीं, दूसरा हिस्सा जमीन पर गिरने से बच गया. घटना के समय पीड़ित महिला मोतीझील से पूजा की खरीदारी करके भाई पंकज की बाइक पर बैठकर कांटी के नारायण भेरियाही गांव लौट रही थी. काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वारदात की. मंजू ने महिला नगर थाने पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत दी. मंजू पांडेय ने बताया कि उनके पति उपेंद्र पांडेय व्यवसायी है. वह महाराष्ट्र में रहती हैं. जिउतिया पर्व को लेकर वह अपने पैतृक गांव आयी थीं. बुधवार को उनकी बहन के पौत्र का जन्मदिन था. इसके लिए शहर आयी थी. गुरुवार को वह मोतीझील में पूजा की खरीदारी करने के लिए पहुंची थीं. खरीदारी करने के बाद बाइक पर भाई के साथ कांटी लौट रही थीं. इस बीच पीछे से आये बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली. जब गले पर हाथ रखा तो चेन गायब थी. आधी चेन टूटकर नीचे गिर गयी थी. चेन का आधा हिस्सा बदमाश लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन