आरा व काराकाट में माले की जीत पर मनाया जश्न

बोचहां में आरा व काराकाट संसदीय सीट एवं अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव में माले उम्मीदवार की जीत पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया़
बोचहा़ं बोचहां में आरा व काराकाट संसदीय सीट एवं अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव में माले उम्मीदवार की जीत पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया़ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटी़ रंग-गुलाल भी उड़ाये़ बोचहां स्थित माले कार्यालय से जुलूस निकालकर न्यू मार्केट रोड होते हुए मार्केट चौक तक गया, जहां माले प्रखंड सचिव राम बालक सहनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को जनता ने खारिज कर दिया है. बिहार में हमारी पार्टी ने तीन सीट में से दो सीट पर जीत हासिल की है. हमने जनता के जिन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे थे, उसे पूरा करने के लिए हम संघर्ष तेज करने का संकल्प लेते हैं. जुलूस में माले नेता रामानंद पासवान, वीरेंद्र पासवान, इंद्रजीत कुमार बबलू, अजय कुमार, रामचंद्र साह, लक्ष्मी मंडल, राम इकबाल ठाकुर, मोहन राम, मनोज यादव, सुधीर यादव, राजेश राम सहित अन्य लोग थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




