सकरा :: ट्रक से 124 कार्टन शराब बरामदगी में तीन पर केस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 9:15 PM
सकरा़ पुलिस द्वारा ट्रक के तहखाने से 124 कार्टन शराब बरामदगी में ट्रक मालिक, गिरफ्तार चालक-खलासी सहित अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है़
ट्रक मालिक, चालक व खलासी के बारे में डीएसपी ने दी जानकारीसकरा़ पुलिस द्वारा ट्रक के तहखाने से 124 कार्टन शराब बरामदगी में ट्रक मालिक, गिरफ्तार चालक-खलासी सहित अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया र्है़ गिरफ्तार चालक छपरा जिले के सम्बलपुर निवासी प्रह्लाद कुमार व खलासी गौतम कुमार है. कार्रवाई की जानकारी मंगलवार को डीएसपी-2 पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी. बताया कि पुलिस को ट्रक के तहखाने में शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी. इसपर एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया और रेपुरा गांव स्थित एनएच-28 से उक्त ट्रक को पकड़ लिया गया. साथ ही चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रक में बने तहखाने से 124 कार्टन शराब बरामद की गयी़ डीएसपी ने बताया कि ट्रक का नंबर फर्जी प्रतीत हो रहा है. सही नंबर की जानकारी ली जा रही है. साथ ही शराब की खेप मंगाने वाले तस्करों का पता लगाया जा रहा है. केस दर्ज कर गिरफ्तार चालक एवं खलासी को जेल भेजा जा रहा है. चालक के पास से बरामद मोबाइल जब्त कर अन्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है़ मौके पर थानाध्यक्ष राजू पाॅल, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, एसआइ आशीष ठाकुर, एसआइ शिवजतन कुमार, एसआइ राहुल रंजन आदि उपस्थित थे. ———————- गायघाट, प्रतिनिधि हेल्थ वेलनेस सेंटर पर अब दवा की कमी नहीं होगी. वहां राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रीन चैनल 2.0 के माध्यम से दवा की आपूर्ति की जाएगी. जिला में ग्रीन चैनल प्रोजेक्ट का गायघाट पायलट प्रोजेक्ट चयनित हुआ है. पूर्व में हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एएनएम अपनी सुविधानुसार दवा लेकर जाती थी. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कूरियर द्वारा दवा की आपूर्ति की जाएगी. इसी के तहत गायघाट सीएचसी सभागार में पिरामल स्वास्थ्य द्वारा पदस्थापित एएनएम व सामुदायिक अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया. डॉक्टर सुमित सरकार ने विस्तृत रूप से हेल्थ वेसनेस सेंटर पर किस तरह से दवा की आपूर्ति की जाएगी बताया. मौके पर चिकित्सा प्रभारी, जिला पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह, जिला मुल्याकंन व अनुश्रवण पदाधिकारी राजेश झा, राजाराम पांडे आदि मौजूद थे. ———————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










