Cancer Screening Training: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कैंसर की स्क्रीनिंग, मरीजों को गांव में ही मिलेगा इलाज

प्रतीकात्मक तस्वीर
Cancer Screening Training: मुजफ्फरपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब सीएचओ मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग करेंगे. इसके लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुरुआती दौर में ही बीमारी पहचानी जा सके. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट
Cancer Screening Training: मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और जानलेवा बीमारियों की समय पर पहचान के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है.जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) आने वाले मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग करेंगे.इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुरुआती स्तर पर ही गंभीर बीमारी का पता चल सकेगा और समय रहते उनका इलाज शुरू हो पाएगा.
होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से मिलेगी ट्रेनिंग
ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर और पूरी तरह सटीक तरीके से स्क्रीनिंग की जा सके, इसके लिए सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.यह महत्वपूर्ण ट्रेनिंग होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के सहयोग से आयोजित की जायेगी.विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में सीएचओ को ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल जैसे शुरुआती लक्षणों वाले कैंसर की पहचान करने के गुर सिखाए जाएंगे, ताकि गांवों में ही संदिग्ध मरीजों को चिन्हित किया जा सके.
शुरुआती दौर में बीमारी पकड़ने में मिलेगी मदद
जिला गैर-संचारी रोग अधिकारी (एनसीडीओ) डॉ नवीन कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के मामलों को शुरुआती दौर में ही पकड़ने में यह ट्रेनिंग बेहद मददगार साबित होगी.अक्सर जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के मरीज अंतिम स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे इलाज बेहद मुश्किल हो जाता है.इस नई पहल के बाद जैसे ही वेलनेस सेंटर पर किसी मरीज में शुरुआती लक्षण दिखेंगे, उसे तुरंत बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाएगा.इससे जिले में कैंसर से होने वाली मौतों के आंकड़ों में भारी कमी आने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की फोटो की वायरल, ब्लैकमेलर युवक पहुंचा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










