रामदयालू और गोबरसही आरओबी पर कैबिनेट की मुहर, जाम से मिलेगी निजात
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Feb 2025 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

रामदयालू और गोबरसही आरओबी पर कैबिनेट की मुहर, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
– गोबरसही आरओबी के लिए 132.61 करोड़ और रामदयालु नगर के लिए 248 करोड़ की मिली मंजूरी
– प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने दोनों आरओबी स्थल का किया था निरीक्षणमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
शहर के सबसे बड़ा दो एंट्री प्वाइंट रामदयालु नगर और गोबरसही गुमटी पर जल्द ही रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जायेगा. सोमवार को कैबिनेट ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी. गोबरसही आरओबी के लिए 132.61 करोड़ और रामदयालू नगर के लिए 248 करोड़ राशि स्वीकृत किये गये हैं. इस दोनों आरओबी के बन जाने से एनएच से लेकर शहर तक लगने वाले महाजाम से निजात मिल जायेगा. बता दें कि पांच जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामदयालु और गोबरसही गुमटी का निरीक्षण कर आरओबी काम जल्द करने की बात कही थी.रामदयालु नगर गुमटी से 40 मीटर पहले दो भागों में बंट जायेगा आरओबी
रामदयालु नगर आरओबी निर्माण का जो प्रस्ताव बना है. इसके अनुसार, अघोरिया बाजार, आरडीएस कॉलेज की तरफ से जाने पर रामदयालु नगर स्टेशन की तरफ मोड़ने वाले प्वाइंट से आरओबी की शुरुआत होगी, जहां से रेलवे गुमटी की दूरी लगभग 300 मीटर है. स्टेशन रोड के मुहाने से आरओबी का रैंप शुरू होगा, जो गुमटी से 40 मीटर पहले दो भागों में बंट जायेगा. एक लेन गुमटी से 40 मीटर पहले बायें होकर आमने-सामने समस्तीपुर रोड पर मिल जायेगा. वहीं, दायीं लेन भिखनपुरा मोड़ ग्रिड के सामने उतरेगी. हाजीपुर-पटना जाने वाले लोगों को भिखनपुरा मोड़ से ही पहले की तरह जाना होगा. हाजीपुर तरफ से जो गाड़ियां आयेगी. उन्हें, सीधे भिखनपुरा मोड़ से समस्तीपुर वाली सड़क में प्रवेश करना पड़ेगा. इसके बाद आरओबी के माध्यम से सीधे अघोरिया बाजार आरडीएस कॉलेज वाले रोड में रामदयालु नगर स्टेशन के पास उतर जायेगी.गोबरसही आरओबी का तीन तरफ से होगा रैंप, एनएच पर नहीं लगेगा जाम
गोबरसही रेलवे गुमटी पर प्रस्तावित आरओबी का रैंप तीन तरफ से होगा. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार, पावर हाउस चौक से गोबरसही रेलवे गुमटी की तरफ बढ़ने पर मिलिट्री कैंप से ठीक पहले बिजली ऑफिस के समीप से आरओबी के रैंप की शुरुआत होगी, जो सीधे गोबरसही रेलवे गुमटी एवं एनएच किनारे-किनारे भगवानपुर व रामदयालुनगर की तरफ दो लेन निकल जायेगा. एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज से लगभग 30 मीटर पहले ब्रिज का रैंप होगा. भगवानपुर की तरफ जाने के लिए मिलिट्री कैंप के निकट से रैंप पर चढ़कर गोबरसही चौक से दाहिना होते हुए आइकॉन प्लाजा के ठीक सामने उतरना पड़ेगा. गोबरसही चौक के दोनों तरफ 240-240 मीटर का फ्लाईओवर होगा. वहीं, गोबरसही चौक से सर्किट हाउस रोड में 300 मीटर पर फ्लाइओवर का रैंप होगा.बयान
पटना – मुजफ्फरपुर एनएच और शहर में लगने वाले जाम के स्थायी निदान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद. दाेनों प्रोजेक्ट की कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. अब जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरु होगी केदार गुप्ता पंचायती राज मंत्रीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




