ePaper

कावंरियों के लिए डाकघर में मिलेगा गंगाजल

Updated at : 10 Jul 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
कावंरियों के लिए डाकघर में मिलेगा गंगाजल

ऋषिकेश का शुद्ध गंगाजल डाकघर से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता मुजफ्फरपुर. सावन का महीना शुरू होने वाला है. भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए या फिर घर में सत्यनारायण की कथा आदि धार्मिक अनुष्ठान में गंगाजल की आवश्यकता रहती है. इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आप भी गंगोत्री या ऋषिकेश का शुद्ध गंगाजल डाकघर से खरीद सकते हैं. आपको यह मामूली रेट में उपलब्ध होगा. जी हां, डाक विभाग सिर्फ 30 रुपये में वहां का गंगाजल आपको देगा. इसके लिये अगले सप्ताह से गंगाजल मिलना शुरू हो जायेगा. डाकघर में गंगाजल मंगाया जा रहा है. डाक विभाग अब चिट्ठी, मनीआर्डर, सेविंग अकाउंट, आरडी और एनएससी के साथ अब लोगों को गंगाजल भी देगा. गंगोत्री और ऋषिकेश का शुद्ध पैंकिंग में गंगाजल आपकी मांग पर डाकघर में मिलने लगेगा. कावंरियों के साथ साथ यहां के लोगों को वहां का गंगाजल पसंद आ रहा है. इसीलिए इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं. डाक विभाग से श्रावण में गंगाजल मंगाने वालों की संख्या बढ़ गई है. प्रधान डाकघर में श्रावण से पहले प्रतिमाह जो 25 से 30 बोतलों की बिक्री होती थी. वह बढ़कर 40 बोतल तक पहुंच गई है. योजना के तहत 250 एमएल की शीशी में गंगा जल को बिक्री के लिए प्रधान डाकघरों में उपलब्ध कराया गया, इसकी कीमत 30 रुपये प्रति शीशी निर्धारित है. पहले डाक विभाग 500 मिलीलीटर के बोतल में गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा था. अब 250 मिलीलीटर के पैक में इसे दिया जा रहा है. गंगाजल गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से पैक किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन