अयोध्या में औराई के कारोबारी की ट्रेन से कटकर मौत

Published at :25 Jun 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या में औराई के कारोबारी की ट्रेन से कटकर  मौत

औराई प्रखंड के नयागांव निवासी किराना थोक कारोबारी श्याम चौधरी (30) पिता रामचंद्र चौधरी की तीर्थ यात्रा के दौरान अयोध्या में ट्रेन से कटकर मंगलवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, औराई प्रखंड के नयागांव निवासी किराना थोक कारोबारी श्याम चौधरी (30) पिता रामचंद्र चौधरी की तीर्थ यात्रा के दौरान अयोध्या में ट्रेन से कटकर मंगलवार को मौत हो गयी. चाचा लाल बाबू चौधरी ने बताया कि वह युवक औराई से तीर्थ यात्रा के लिए बस से समूह में अयोध्या के लिए तीन दिन पहले निकला था़ अन्य तीर्थों का भ्रमण के उपरांत अयोध्या पहुंचने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह अकेला निकल गया़ इसी दौरान कुछ देर बाद जानकारी हुई कि वह लड़का ट्रेन से कटकर मर चुका है़ सभी साथी तीर्थ यात्री औराई क्षेत्र के निवासी थे, वे वहां पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. तीर्थ यात्रियों की अगुवाई कर रहे वार्ड सदस्य शंभू साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सुबह तक औराई पहुंचेंगे. श्याम चौधरी को एक पुत्र व एक पुत्री है़ परिजनों ने बताया कि मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस भी अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन