ब्रेन रिपेयर से बदलेगा उपचार का भविष्य

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
ब्रेन रिपेयर से बदलेगा उपचार का भविष्य

Brain repair could change the future of treatment

विज्ञापन

डी 13

एमआइटी में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, डॉ कुसुम बोलीं

मुजफ्फरपुर.

एमआइटी में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन इन इनोवेशन, नेटवर्किंग एंड ग्लोबल सॉल्यूशंस का दूसरे दिन महिला नेतृत्व, नवाचार व अनुसंधान के नाम रहा. यह सम्मेलन आइएसटीइ बिहार-झारखंड सेक्शन के सहयोग से आयोजित किया गया. प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार झा ने कन्वेनर डॉ श्वेता व उनकी टीम को बधाई देते हुए इसे संस्थान की शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. सम्मेलन की शुरुआत न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ कुसुम सिन्हा (यूएसए) के मुख्य वक्तव्य से हुई. उन्होंने ब्रेन रिपेयर एंड रिजनरेशन पर शोध साझा किया, जो स्ट्रोक व अल्जाइमर के उपचार को नयी दिशा देगा. इसके बाद डॉ पारुल तिवारी (न्यूजीलैंड) ने गणितीय मॉडलिंग व डॉ दुर्गेश सिन्हा (यूएसए) ने महामारी नियंत्रण में गणित के उपयोग पर व्याख्यान दिया. ऑस्ट्रेलियाइ बैंकिंग सेक्टर की एआइ विशेषज्ञ तारु सलूजा ने एआइ के वास्तविक जीवन अनुप्रयोगों पर चर्चा की. तकनीकी सत्रों में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से नवीन तकनीक, सतत विकास व महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर 110 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए. पद्मश्री निर्मला देवी ने महिलाओं के सशक्तीकरण में सुजनी कला की भूमिका पर बात की. अंत में, प्राचार्य नेइंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन इन इनोवेशन, नेटवर्किंग एंड ग्लोबल सॉल्यूशंस 2025 को एक आंदोलन बताते हुए महिला नेतृत्व को नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन