कुलपति से हुई बात, मान गये कर्मचारी

बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि बैठक में दिये गये आश्वासन के बाद संघ ने आंदोलन स्थगित किया है.
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर अधिकारियाें के दुर्व्यवहार व विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों के सामूहिक हड़ताल के बाद विवि में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल भी इसमें आये. वीसी ने संघ की मांगें सुनीं. शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया. कहा-अब कोई भी किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं कर सकेगा. 15 फरवरी तक शेष मांगों पर भी निर्णय लेने की बात कही गयी. इसके बाद कर्मचारी संघ की ओर से 15 फरवरी तक के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है. बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि बैठक में दिये गये आश्वासन के बाद संघ ने आंदोलन स्थगित किया है. तय समय में मांगों पूरी नहीं कीं तो फिर से आंदोलन करेंगे. विवि से बताया गया कि इस मामले में राजभवन की ओर से निर्देश दिया गया था. विवि के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों की मांग पर राजभवन ने संज्ञान लिया है. इस मामले में कर्मचारियों को वार्ता के लिए राजभवन भी बुलाया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




