बाइकर्स गैंग के अपराधियों पावर हाउस चौक पर 50 हजार छीना

Updated at : 25 Feb 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के अपराधियों पावर हाउस चौक पर 50 हजार छीना

बाइकर्स गैंग के अपराधियों पावर हाउस चौक पर 50 हजार छीना

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने पावर हाउस चौक के समीप मुकेश कुमार तिवारी से 50 हजार रुपये छीन लिया. घटना मंगलवार दोपहर की है. पीड़ित रुपये को झोला में रखकर बाइक की हैंडल में लटकाया था. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी गोल्ड जिम, लैंडमार्क होटल के रास्ते से माड़ीपुर चौक होकर बटलर की ओर भाग निकला है. मामले को लेकर पीड़ित सदर थाना क्षेत्र के भामा साह द्वार सर गणेश दत्त नगर के रहने वाले मुकेश कुमार तिवारी ने बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस को दिये जानकारी में उन्होंने बताया है कि वह मंगलवार की दोपहर सेंट्रल बैंक भगवानपुर से दो लाख रुपये की निकासी की थी. डेढ़ लाख रुपये पॉकेट में रख लिया था. बाकी 50 हजार रुपये झोला में रखकर बाइक के हैंडल में टांग दिया था. जैसे ही पावर हाउस चौक से भगवानपुर ओवरब्रिज की ओर आगे बढ़ा कि सामने से आए बाइक सवार दो अपराधियों झपट्टा मारकर उसके बाइक की हैंडिल से रुपये का झोला छीनकर फरार हो गया. बाइक चला रहा अपराधी पतला दुबला था. वहीं पीछे बैठा अपराधी मोटा था. डीएसपी वन सीमा देवी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का हुलिया कैद मिला है. इसके आधार पर उसको चिन्हित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन