मनियारी में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

मनियारी में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत
प्रतिनिधि,मनियारीमहुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग पर मनियारी हाट के समीप बुधवार की देर रात बच्चे के साथ शहर की ओर जा रहे बाइक सवार दंपती को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी. वहीं मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है़ वहीं गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्र को मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला बाइक से नीचे गिर गयी, जिससे ट्रक ने कुचल दिया. मृत महिला की पहचान वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के मथना माल गांव निवासी के रूप में हुई है. नाम पता नहीं चल सका है़ थानेदार देवब्रत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है़ घायलों को शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




