बिहार व्हीलचेयर रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक
Updated at : 02 Oct 2024 7:07 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार व्हीलचेयर रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया, रग्बी इंडिया व पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्त्वावधान में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता आयोजित की गयी.बिहार टीम ने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत खेले गए मैच में कर्नाटक को 9-5 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया. यह जानकारी कोच कुमार आदित्य ने दी. बताया कि इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 14-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.दूसरे सेमीफाइनल में बिहार टीम केरल से 9-11 से हार कर फाइनल से चूक गई. टीम के प्रशिक्षक कुमार आदित्य की रणनीति व कप्तान शैलेश कुमार सहित खिलाड़ी दीपक सिंह, राजीव, धीरज, दीपक, राकेश व राहुल दयाल के बेहतरीन प्रदर्शन से बिहार कांस्य पदक जीतने में सफल हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




