Bihar News: रिटर्न में गड़बड़ृी पर प्रतिष्ठानों का सर्वे करेगा राज्य कर विभाग, मुख्यालय से मांगा गया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर न्यूज

Bihar News: कारोबारियों के जीएसटी रिटर्न में गड़बड़ी पायी गयी है. विभाग पिछले तीन महीने से ऐसे कारोबारियों का डाटा संग्रह कर रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर. राज्य कर विभाग जिले के करीब एक दर्जन कारोबारियों के प्रतिष्ठान के सर्वे की योजना बना रहा है. इसके लिए विभागीय स्तर पर धावा दल का भी गठन किया गया है. इन कारोबारियों के जीएसटी रिटर्न में गड़बड़ी पायी गयी है. विभाग पिछले तीन महीने से ऐसे कारोबारियों का डाटा संग्रह कर रहा था. इसमें से कुछ मामले सीजीएसटी और जीएसटी से भी जुड़ा हुआ है. बाहर से सामान मंगाने वाले कारोबारियों के रिटर्न में गड़बड़ी के कारण केंद्र सरकार से बिहार को टैक्स के मद में राजस्व की प्राप्ति नहीं हुई है. जांच रिपोर्ट के बाद विभाग अब ऐसे कारोबारियों की सूची तैयार कर मुख्यालय से अनुमति मांगी है. इन कारोबारियों के यहां सर्वे कर सामान की खरीद-बिक्री का हिसाब लेगा और गलत रिटर्न पर टैक्स के साथ पेनाल्टी की वसूली होगी. इस महीने में विभाग ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच करेगा.

विशेष अभियान चला कर पकड़ी जा रही गाड़ियां

राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम विशेष अभियान चलाकर लगातार बिना इवे बिल वाली गाड़ियों को जब्त कर रहा है. विभाग की दो मोबाइल टीम विभिन्न एनएच पर छोटी गाड़ियों सहित ट्रक की जांच कर रहा है. जिन गाड़ियों का इवे बिल नहीं होता, उसे जब्त कर उस क्षेत्र के थाना में रखा जाता है. विभाग ने पिछले महीने बिना इवे बिल वाली गाड़ियों की जब्ती कर एक करोड़ टैक्स की वसूली की थी. नियम के अनुसार बिना इवे बिल वाली गाड़ियों पर जितना का सामान होता है, उस पर निर्धारित टैक्स स्लैब के साथ तीन गुना पेनाल्टी की जाती है.

Also Read: Bihar News: पटना में हॉस्टल और घरों से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

प्रमंडलीय अपर कर आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन कारोबारियों के रिटर्न में गड़बडी मिल रही है और जो टैक्स कम दे रहे हैं, उनके यहां सर्वे किया जाएगा. ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची बना कर मुख्यालय को भेजी जा रही है. वहां से निर्देश मिलते ही ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन