बेखौफ बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन, थाने से 200 मीटर दूर वारदात

Updated:
विज्ञापन

Brahmpura Chain Snatching: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए. घटना थाना से महज 200 मीटर दूर हुई और पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Brahmpura Chain Snatching: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई. थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

यह भी पढ़ें: कांटी में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गिनाईं उपलब्धियां

मायके जा रही महिला को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार बीबीगंज के आनंदपुरी मोहल्ले की रहने वाली अनामिका कुमारी रिक्शा से अपने मायके संजय सिनेमा रोड जा रही थीं. इसी दौरान जैसे ही उनका रिक्शा ब्रह्मपुरा मुख्य मार्ग से संजय सिनेमा रोड की ओर मुड़ा, पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली.

15 ग्राम तक की बताई जा रही चेन

चेन की सांकेतिक तस्वीर, image credit: pexels. Com

पीड़िता ने बताया कि छीनी गई चेन का वजन करीब 12 से 15 ग्राम था. घटना के समय बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे अपराधी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले.

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

Cctv कैमरे की सांकेतिक तस्वीर , image credit: pexels. Com

वारदात की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अपराधियों के भागने के रूट और बाइक की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें:  पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

लोगों में बढ़ी असुरक्षा की भावना

थाना के इतने करीब हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि यदि मुख्य सड़क और थाना के आसपास भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा

ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अपराधियों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन