SKMCH में आठ की जगह चार पंजीकरण काउंटर चालू, पर्ची के लिए मरीज घंटों लाइन में

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

एसकेएमसीएच अस्पताल में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि आठ पंजीकरण काउंटरों में से केवल चार ही चालू हैं. भीषण गर्मी में मरीजों को एक घंटे से अधिक समय तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को भारी दिक्कत हो रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच में ओपीडी पंजीकरण को लेकर मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. अस्पताल में आठ पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था होने के बावजूद फिलहाल चार काउंटर ही संचालित किए जा रहे हैं. इससे मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतार में एक घंटे या उससे अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. मरीजों और परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक खड़े रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आठ में चार काउंटर चलने से बढ़ी कतार

एसकेएमसीएच में मरीजों की संख्या को देखते हुए आठ पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं. लेकिन फिलहाल चार काउंटर ही चालू होने से पंजीकरण के लिए मरीजों की लंबी कतार लग रही है.

मरीजों के अनुसार, भीड़ बढ़ने के बावजूद अतिरिक्त काउंटर समय पर नहीं खोले जाने से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है. कई बार कतार ओपीडी हॉल से बाहर तक पहुंच जाती है.

गर्मी में बुजुर्ग और गंभीर मरीज बेहाल

भीषण गर्मी के बीच पंजीकरण के लिए कतार में खड़े मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि लंबे इंतजार के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है.

मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो तो उन्हें ओपीडी में डॉक्टर से दिखाने के लिए भी कम समय इंतजार करना पड़ेगा.

डॉक्टर के चैंबर तक पहुंचने में लग रहा डेढ़ से दो घंटे

मरीजों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद पहले पंजीकरण काउंटर पर कतार में लगना पड़ता है. पर्ची बनने के बाद ओपीडी के बाहर डॉक्टर से मिलने के लिए भी कतार में इंतजार करना पड़ता है.

इस पूरी प्रक्रिया में मरीजों को करीब डेढ़ से दो घंटे तक समय लगने की शिकायत है. गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए यह लंबा इंतजार परेशानी का कारण बन रहा है.

शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोलने को लेकर कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गयी है. उनका कहना है कि भीड़ के समय सभी काउंटर चालू किए जाएं, ताकि मरीजों को लंबे समय तक कतार में खड़ा नहीं रहना पड़े.

भीड़ बढ़ने पर सभी काउंटर खोलने का निर्देश : उपाधीक्षक

एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक महेश प्रसाद ने बताया कि मरीजों के लिए बनाए गए सभी पंजीकरण काउंटर खोले जाने हैं. फिलहाल चार काउंटर संचालित हो रहे हैं. भीड़ बढ़ने पर बंद काउंटरों को भी खोलने का निर्देश अस्पताल प्रबंधक को दिया गया है.

उन्होंने कहा कि यदि भीड़ बढ़ने के बावजूद अतिरिक्त काउंटर नहीं खोले गए तो अस्पताल प्रबंधक से जवाब-तलब किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिजली बिल अपडेट कराने के चक्कर में गंवाए 3.95 लाख, साइबर पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन