Muzaffarpur: नगर निगम कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, रवि रंजन राज बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक के बाद कार्यकारिणी समिति की विस्तारित टीम

मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संघ की विस्तारित बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ. रवि रंजन राज को अध्यक्ष, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह को मंत्री और राजीव रंजन को संरक्षक चुना गया. कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी समिति की विस्तारित बैठक हुई. बैठक में संघ का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव एवं मनोनयन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रवि रंजन राज अध्यक्ष, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह बने मंत्री

बैठक में सर्वसम्मति से राजीव रंजन को संरक्षक, रवि रंजन राज को अध्यक्ष और सत्येन्द्र प्रसाद सिंह को मंत्री चुना गया.

इसके अलावा विजय कुमार श्रीवास्तव, गरीबनाथ भगत, संतोष कुमार और उपेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया. उप मंत्री के रूप में मनोज गुप्ता, रंजीत कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह और मनोज कुमार का चयन किया गया. विभेषचंद्र ठाकुर को कार्यालय मंत्री, रामबाबू साहू को कोषाध्यक्ष और गणेश मिश्रा को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

अलग-अलग प्रकोष्ठों का भी गठन

कर्मचारियों की विशिष्ट समस्याओं के समाधान के लिए संघ की ओर से अलग-अलग प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं. महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ का संयोजक अर्चना चंचल और उप संयोजक सुषमा कुमारी को बनाया गया.

सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक राधे श्याम सिंह और उप संयोजक रामलला शर्मा बनाए गए.

वहीं विधि एवं सेवा मामला प्रकोष्ठ में विपेष को संयोजक तथा अली मुर्तुजा, विक्की कुमार, राजेंद्र झा और संतोष कुमार को उप संयोजक बनाया गया.

कर्मचारियों के हित में संघर्ष का संकल्प

फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नगर निकाय के कर्मचारी शासन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. इसलिए उनकी न्यायोचित मांगों और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए. नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: नाले की सफाई की गलत रिपोर्ट पर कोर्ट सख्त, नगर आयुक्त पर ₹5 हजार जुर्माना; दो अधिकारियों का वेतन रुका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन