Muzaffarpur: यजुआर पश्चिम में एक रात आठ घरों में चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम

सोमवार रात मुजफ्फरपुर के यजुआर पश्चिम गांव में अज्ञात चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाया. नकदी, आभूषण और अन्य सामानों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: कटरा प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के यजुआर पश्चिम गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ करीब आठ घरों को निशाना बनाया. चोर घरों के पिछले दरवाजे का ताला काटकर नकदी, आभूषण, कपड़े, बर्तन समेत करीब आठ से 10 लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी कर ले गए. एक साथ कई घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आठ घरों के पिछले दरवाजे का ताला काटा

पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमोल ठाकुर के अनुसार चोरों ने अशोक ठाकुर, राकेश ठाकुर, वार्ड सदस्य सुभाष ठाकुर, जितेंद्र झा, अमरेश झा, उषा देवी, संजीव ठाकुर और पंकज मिश्र के घरों को निशाना बनाया.

चोरों ने सभी घरों के पिछले दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. सुबह गृहस्वामियों के जागने पर चोरी की घटना का पता चला. घर के पिछले दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था.

बताया गया कि इनमें पांच घर पूरी तरह बंद थे. इन घरों के लोग दूसरे प्रदेशों में रहते हैं. उषा देवी जीविका में सीएम हैं, जबकि सुभाष ठाकुर वार्ड सदस्य हैं.

खेत और बगीचे में मिले टूटे बक्से

चोरी के बाद चोरों ने घर से करीब 100 से 200 मीटर दूर खेत और बगीचे में बक्से फेंक दिए. वहां बक्सों के टूटे हुए ताले मिले. चोरों ने नकदी, आभूषण, कीमती कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ किया.

घटना की सूचना गृहस्वामियों ने यजुआर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य


चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम
चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डीआईयू टीम को मौके पर बुलाया. टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

समाचार लिखे जाने तक पुलिस को चोरों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला था. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल एक व्यक्ति की ओर से आवेदन दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाएगा.

थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

एक साथ आठ घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत

यजुआर पश्चिम में एक ही रात आठ घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में एक साथ इतने घरों में चोरी की घटना पहले कभी नहीं हुई थी. ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: नाले की उड़ाही की गलत रिपोर्ट पर कोर्ट सख्त, नगर आयुक्त पर ₹5 हजार जुर्माना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन