Muzaffarpur: बैंक में 10 हजार के जाली नोट जमा कराने पहुंचा बुजुर्ग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बैंक शाखा में 10 हजार रुपये के जाली नोट जमा कराने पहुंचे 62 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बैंककर्मी के शक जताने पर मशीन से जांच में नोट फर्जी पाए गए.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा भुआल दक्षिणी गांव में बिहार ग्रामीण बैंक की बहिलवारा शाखा में 10 हजार रुपये के जाली नोट जमा कराने पहुंचे 62 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बैंक के कैश काउंटर पर तैनात कर्मी को नोटों पर संदेह हुआ. मशीन से जांच कराने पर सभी नोट फर्जी पाए गए. इसके बाद बैंककर्मी ने पुलिस को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक में नोट जमा कराने पहुंचे थे बुजुर्ग

हिरासत में लिये गये व्यक्ति की पहचान बहिलवारा भुआल दक्षिणी गांव निवासी मुखलाल महतो (62) के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा कराने पहुंचे थे.

कैश काउंटर पर नोट जमा कराने के दौरान बैंककर्मी को नोटों पर संदेह हुआ. इसके बाद सभी नोटों को मशीन से जांचा गया, जिसमें उनके जाली होने की पुष्टि हुई. सूचना मिलने पर सरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मुखलाल महतो को थाने ले आयी.

रांची से रुपये लेकर लौटे थे

ग्रामीणों के अनुसार मुखलाल महतो सरल और ईमानदार व्यक्ति हैं. वह पड़ोसी गांव बोचहां निवासी तथा रांची के डोरंडा कॉलेज में कार्यरत प्राध्यापक डॉ रामनन्दन प्रसाद सिंह के आवास पर करीब तीन दशक तक रसोइया के रूप में काम कर चुके हैं.

बताया गया कि डॉ रामनन्दन प्रसाद सिंह की सिफारिश पर ही मुखलाल महतो को रांची स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में परिचारी के पद पर नौकरी मिली थी.

बैंक में किसी से नोट गिनवाने की बात

ग्रामीणों ने बताया कि मुखलाल महतो घर आने से पहले रांची स्थित एक बैंक से रुपये निकालकर लाये थे. कम पढ़े-लिखे और सीधे स्वभाव के होने के कारण उन्होंने बैंक में ही किसी व्यक्ति से नोटों की गिनती भी करायी थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास जाली नोट कैसे पहुंचे और इस मामले में उनकी भूमिका क्या है.

सरैया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखलाल महतो से पूछताछ की जा रही है. पुलिस नोटों के स्रोत और पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू पर गिरफ्तारी वारंट को लेकर पुलिस की कोर्ट में अर्जी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन